Gujarat Local Body Election Results 2026 | गुजरात निकाय चुनाव में BJP को शुरुआती बढ़त, AAP और कांग्रेस ने भी खोला खाता
गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में वोटों की गिनती जारी है, जिसमें सत्ताधारी BJP ने अलग-अलग स्थानीय निकायों में शुरुआती बढ़त बना ली है। ये चुनाव 26 अप्रैल को हुए थे और आज 15 नगर निगमों, 84 नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों में वोटों की गिनती हो रही है।



























































