सभी चीन के Atlas की चर्चा में लगे थे, इधर दोस्त रूस ने चुपचाप किया कुछ ऐसा, भारत को मिली ऑपरेशन सिंदूर वाली खुशखबरी
मार्च में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने लगभग 2.38 लाख करोड़ रुपये के रक्षा प्रस्तावों के लिए 'आवश्यकता की स्वीकृति' (AoN) प्रदान की। इन मंज़ूरियों में भारतीय वायु सेना के लिए S-400 लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली की खरीद, साथ ही मध्यम परिवहन विमान और रिमोट से चलने वाले स्ट्राइक विमान शामिल थे।



























































