Wholesale Inflation का नया रिकॉर्ड, Fuel और Crude Oil की कीमतों ने दिया बड़ा झटका
मई में थोक महंगाई 9.68% के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई, जिसका मुख्य कारण ईंधन और कच्चे तेल की कीमतों में आया भारी उछाल है। पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव ने इस वृद्धि को हवा दी है, जिसका असर अब खाद्य वस्तुओं और खुदरा महंगाई पर भी दिखने लगा है। नई WPI श्रृंखला के तहत यह अब तक का उच्चतम स्तर है।



























































