DRDO की LRLACM Cruise Missile का सफल Test, आत्मनिर्भर भारत की एक और बड़ी छलांग
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस मिसाइल ने मिशन के सभी लक्ष्यों को हासिल किया, जिससे अहम तकनीकों की पुष्टि हुई और भारत की लंबी दूरी तक सटीक हमला करने की बढ़ती क्षमता का प्रदर्शन हुआ। DRDO ने भारतीय उद्योगों की बड़ी भागीदारी के साथ इसके सभी सब-सिस्टम विकसित किए हैं।



























































