'INDIA ब्लॉक में ज़हर किसने घोला?' DMK का कांग्रेस पर सीधा वार, राहुल गांधी को बताया 'अपरिपक्व'
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद दक्षिण भारत की राजनीति में आया भूचाल अब राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष के 'INDIA' गठबंधन के लिए बड़ा संकट बन गया है। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) और उसकी पूर्व सहयोगी कांग्रेस के बीच की कड़वाहट अब पूरी तरह खुलकर सामने आ गई है।



























































