कांग्रेस ने 10 दिन के लिए बुक किया रामलीला मैदान, 1 नवंबर को जुटेंगे नेता, रैली के लिए NOC जारी, दिल्ली पुलिस ने क्या शर्तें रखीं?
दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को 1 नवंबर को रामलीला मैदान में रैली करने की अनुमति देते हुए एनओसी जारी कर दी है। यह रैली इंडिया गठबंधन की कार्य योजना का हिस्सा है, जिसमें एसआईआर विवाद और ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने का मुद्दा शामिल है। पुलिस कानून-व्यवस्था और सुगम यातायात के लिए संबंधित एजेंसियों के संपर्क में है।



























































