चुनाव जीतने में नाकाम Opposition अब देश में Regime Change चाहता है, Devendra Fadnavis का तीखा हमला
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हटकर केंद्र सरकार को गिराने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का विरोध असल में सत्ता परिवर्तन की चाल है। प्रशांत भूषण और नेहा बोरा की टिप्पणियों का हवाला देते हुए भाजपा ने विपक्ष को घेरा।



























































