CEC Gyanesh Kumar को तुरंत पद से हटाए सरकार: DMK ने पारित किया कड़ा Resolution
DMK संसदीय दल ने एमके स्टालिन के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तुरंत हटाने और उनके आचरण की जांच कराने की मांग का प्रस्ताव पारित किया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के जरिए वैध मतदाताओं को मताधिकार से वंचित किया जा रहा है। इसके साथ ही द्रमुक ने छात्र संगठनों के विरोध प्रदर्शनों का समर्थन किया।



























































