Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम घटने से विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में गिरावट आई है, जिससे हवाई सफर सस्ता होने की उम्मीद है। नागरिक उड्डयन मंत्री के अनुसार, यदि यह गिरावट स्थायी रहती है तो सरकार एयरलाइंस से अतिरिक्त शुल्क और बढ़े किरायों की समीक्षा के लिए कह सकती है। फिलहाल सरकार कीमतों में दीर्घकालिक स्थिरता का आकलन कर रही है।



























































