Investors की मुनाफावसूली से बाजार में हड़कंप, All Time High से 700 अंक नीचे फिसला Sensex
दो दिनों की शानदार तेजी के बाद ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली के कारण शेयर बाजार फिसल गया। सेंसेक्स दिन की ऊंचाई से 700 अंक टूटने के बाद मामूली गिरावट पर बंद हुआ। बिकवाली का सबसे ज्यादा दबाव धातु और ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों पर रहा, जो अंतरराष्ट्रीय संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों से प्रभावित हुए। साप्ताहिक आधार पर बाजार ने बढ़त बरकरार रखी।



























































