Stock Market में भारत को बड़ा झटका, Semiconductor की ताकत से Taiwan ने छीनी 5वीं रैंक
एआई बूम के चलते ताइवान भारत को पछाड़कर दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार बन गया है। यह बदलाव सेमीकंडक्टर और चिप कंपनियों में भारी विदेशी निवेश का नतीजा है। जहां ताइवान की बाजार पूंजी बढ़ी, वहीं भारत में गिरावट आई। विदेशी निवेशक अब एआई-केंद्रित बाजारों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे भारत से इस साल 20 अरब डॉलर से अधिक की निकासी हुई है।



























































