TCS में Layoffs पर लगी ब्रेक! N. Chandrasekaran बोले- छंटनी नहीं, एआई है सबसे बड़ा अवसर
टीसीएस अध्यक्ष एन. चंद्रशेखरन ने स्पष्ट किया है कि कंपनी में छंटनी की कोई योजना नहीं है। उन्होंने एआई को नौकरियों के लिए खतरा नहीं, बल्कि अब तक का सबसे बड़ा अवसर बताया है। उनके अनुसार, AI भविष्य की कार्य-संस्कृति का हिस्सा बनेगी, जो इंसानों के साथ मिलकर नए रोजगार पैदा करेगी और कंपनी के विकास को गति देगी।



























































