US Iran Military Clash | मिडिल ईस्ट महासंकट! अमेरिकी हमलों में ईरान का वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह, तटीय शहर सिरिक में पीने का पानी बंद
इस हमले को मानवाधिकारों का उल्लंघन बताते हुए मुंबई में ईरानी वाणिज्य दूतावास ने लिखा, सिरिक पर अमेरिकी आतंकवादी हमलों में पानी जमा करने वाले दो टैंकों को नुकसान पहुंचा है, जिससे स्थानीय निवासियों के लिए पीने का पानी मिलना बंद हो गया है। नागरिकों के लिए पानी के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना गंभीर मानवीय चिंताएं पैदा करता है।



























































