Voice Food Ordering: अब बोलिए और खाना घर पर, AI बदल देगा फूड ऑर्डर का तरीका
अब तक ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के लिए यूजर्स को ऐप खोलना, रेस्टोरेंट चुनना, मेन्यू देखना, रेटिंग पढ़ना और फिर आइटम सिलेक्ट करना पड़ता था। इस प्रक्रिया में 15 से 20 मिनट तक लग जाते हैं। कई बार सही डिश खोजने में भी परेशानी होती है। लेकिन नई वॉयस-आधारित तकनीक इस पूरे अनुभव को आसान बना रही है।



























































