Kerala में Heatwave का कहर, CM Pinarayi Vijayan ने की 'Self-Lockdown' की अपील
केरल में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी के बीच, मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने लोगों से सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक 'स्वयं लॉकडाउन' का पालन करने की अपील की है। मौसम विभाग ने पलक्कड़ और कोल्लम जैसे जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार करने की सूचना दी है, जिसके बाद सरकार ने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।



























































