US-Iran की मध्यस्थता पाकिस्तान को पड़ी भारी, Islamabad में Lockdown जैसे हालात, अवाम में गुस्सा
रिपोर्ट में शहर भर में बंद दुकानों, ठप पड़े पब्लिक ट्रांसपोर्ट और 'वर्क-फ़्रॉम-होम' के आदेशों का ज़िक्र किया गया है। कई लोगों को ऐसा लग रहा है, जैसे वे फिर से महामारी के दौर में लौट आए हों। फ़र्क बस इतना है कि "इस बार वजह कोई वायरस नहीं है," बल्कि अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली संभावित बातचीत है, जो अभी तक शुरू नहीं हो पाई है।



























































