Shiv Sena UBT vs Shinde: उद्धव गुट पहुंचा Supreme Court, स्पीकर के विलय वाले फैसले को दी चुनौती
कामत ने बेंच से गुज़ारिश की कि इस याचिका पर सुनवाई के लिए बुधवार को लिस्ट किया जाए। CJI ने कहा कि हम देखेंगे। कामत ने बेंच को बताया कि 18 जुलाई को स्पीकर ने शिवसेना (UBT) के छह सांसदों के शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में विलय को मंज़ूरी दी थी। उन्होंने कहा कि स्पीकर ने (छह सांसदों के) विलय को मान्यता दे दी है।" उन्होंने आगे कहा कि यह एक राष्ट्रीय घटना बन गई है क्योंकि सांसद अब उन लोगों के साथ मिल रहे हैं जिनके खिलाफ उन्होंने चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।



























































