PM के दरवाजे पर कांग्रेस की दस्तक...राहुल गांधी ने की सोशल मीडिया पर अपील, 7 लोक कल्याण मार्ग पर धरने में शामिल हों देशवासी
राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इस मार्च का मकसद सोमवार के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित ज्यादतियों के लिए प्रधानमंत्री से जवाबदेही की मांग करना था। उन्होंने सरकार पर ज़िम्मेदारी लेने से इनकार करने और संसद में इस मुद्दे पर चर्चा न होने देने का आरोप लगाया। साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री दोनों के इस्तीफ़े की मांग करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने "भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है।



























































