Congress PM residence protest: कांग्रेस का धरना खत्म, हिरासत में राहुल-प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव
प्रदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पवन खेड़ा, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, दीपेंद्र हुड्डा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पीएम मोदी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन वाली जगह पर पहुँच गए हैं।



























































