जी एंटरटेनमेंट (ZEEL) जुटाएगी ₹2,300 करोड़ का बड़ा फंड, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्रसारण से पहले बोर्ड की हरी झंडी
मीडिया एवं मनोरंजन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड(जेडईईएल) ने अपनी रणनीतिक और व्यावसायिक पहल को समर्थन देने के लिए एक या अधिक चरणों में कम से कम 2,300 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है।



























































