Chennai Open Final: युगल खिताब के लिए आमने-सामने भारत के पूनाचा और शशिकुमार, मुकाबला होगा दिलचस्प!

प्रतिरूप फोटो
AI Generated
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Feb 14 2026 12:58PM
चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर के युगल फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त निकी पूनाचा और प्रूच्या इसारो की जोड़ी का सामना गैर-वरीय मुकुंद शशिकुमार और जे क्लार्क से होगा। पूनाचा-इसारो ने सेमीफाइनल में आसान जीत दर्ज की, जबकि शशिकुमार-क्लार्क ने एक रोमांचक मुकाबले के बाद खिताबी दौर में प्रवेश किया।
निकी पूनाचा और प्रूच्या इसारो की शीर्ष वरीय जोड़ी ने शुक्रवार को यहां चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर के युगल फाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना मुकुंद शशिकुमार और जे क्लार्क की गैर वरीय जोड़ी से होगा।
पिछले महीने ऑस्ट्रेलियन ओपन में ग्रैंड स्लैम पदार्पण के बाद पूनाचा-इसारो की जोड़ी ने प्रज्वल देव और नितिन कुमार सिन्हा की जोड़ी को 6-4, 6-1 से हराया। दूसरे युगल सेमीफाइनल में शशिकुमार-क्लार्क की जोड़ी ने फेलिक्स गिल और एलेस्टेयर ग्रे पर 7-6, 4-6, 13-11 से रोमांचक जीत हासिल की।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़














