Cincinnati Open के सेमीफाइनल में पहुंचे Coco Gauff और Frances Tiafoe

Cincinnati Open
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

अमेरिका के मेसन में आयोजित सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में मेजबान देश के चार खिलाड़ियों ने पुरुष और महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। पुरुष एकल के अंतिम चार में फ्रांसिस टियाफो का मुकाबला हमवतन ब्रैंडन नाकाशीमा से होगा। वहीं महिला वर्ग में कोको गॉफ का सामना सारा बेजलेक से और जेसिका पेगुला की टक्कर इगा स्वियातेक से होगी।

अमेरिका के खिलाड़ियों ने सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपना दबदबा बरकरार रखा है और उसके चार खिलाड़ी पुरुष और महिला वर्ग के एकल के सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे हैं। अमेरिका के जिन खिलाड़ियों ने अंतिम चार में जगह सुरक्षित की है उनमें पुरुष वर्ग में फ्रांसिस टियाफो और ब्रैंडन नाकाशीमा तथा महिला वर्ग में कोको गॉफ और जेसिका पेगुला शामिल हैं। गॉफ ने कहा, ‘‘यह अविश्वसनीय है, मुझे लगता है कि हम सभी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

हम निश्चित रूप से एक-दूसरे का समर्थन करते हैं।’’ टियाफो ने इटली लोरेंजो मुसेटी को 7-6 (2), 7-5 से और नाकाशीमा ने हमवतन अमेरिकी खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज को 7-6, 4-6, 6-3 से हराया। अंतिम चार में यह दोनों खिलाड़ी आमने-सामने होंगे। यह 2010 के बाद पहला अवसर है जबकि अमेरिका के दो खिलाड़ी पुरुष एकल के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।

पुरुष एकल के दूसरे सेमीफाइनल में इटली के फ्लेवियो कोबोली का मुकाबला फ्रांस के आर्थर फिल्स से होगा। गॉफ ने यूक्रेन की मार्टा कोस्त्युक को 6-2, 6-2 से हराया। उनका अगला मुकाबला चेक गणराज्य की 20 वर्षीय खिलाड़ी सारा बेजलेक से होगा।

बेजलेक ने 2019 की चैंपियन मैडिसन कीज़ को 3-6, 6-4, 7-6 (5) से हराया। पेगुला दूसरे सेमीफाइनल में इगा स्वियातेक का सामना करेंगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़