रोहित के शतक पर भारी बेयरस्टा का शतक, इंग्लैंड 31 रन से जीता

इस जीत से इंग्लैंड के आठ मैचों में पांच जीत से 10 अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। भारत सात मैचों में 11 अंक के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार है।
बर्मिंघम। जानी बेयरस्टा के शतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से इंग्लैंड ने रोहित शर्मा के शतक पर पारी फेरते हुए विश्व कप लीग मैच में रविवार को यहां भारत को 31 रन से हराकर नाकआउट में जगह बनाने की उम्मीदों को जीवंत रखा। इंग्लैंड के 338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम रोहित (102) के शतक के बावजूद पांच विकेट पर 306 रन ही बना सकी और उसे टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा। रोहित ने कप्तान विराट कोहली (66) के साथ दूसरे विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी की लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। हार्दिक पंड्या ने 45 जबकि धोनी ने नाबाद 42 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से लियाम प्लंकेट ने 55 रन देकर तीन जबकि क्रिस वोक्स ने 58 रन देकर दो विकेट चटकाए। भारत की यह हार निराशाजनक रही क्योंकि पूरी पारी के दौरान टीम इंडिया ने जीत दर्ज करने के लिए पर्याप्त जज्बा नहीं दिखाया। इंग्लैंड ने इससे पहले सलामी बल्लेबाज जानी बेयरस्टा (111) के शतक के अलावाबेन स्टोक्स (79) और जेसन राय (66) के अर्धशतक से सात विकेट पर 337 रन बनाए। बेयरस्टा ने 109 गेंद में छह छक्कों और 10 चौकों की पारी के दौरान राय के साथ पहले विकेट के लिए 160 रन जोड़कर इंग्लैंड को तूफानी शुरुआत दिलाई। जो रूट (44) ने भी उम्दा पारी खेली। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 69 रन देकर पांच विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह ने किफायती गेंदबाजी की और 44 रन देकर एक विकेट चटकाया जबकि बाकी गेंदबाज महंगे साबित हुए।
इसे भी पढ़ें: पारिवारिक समस्याओं के बीच भी मोहम्मद शमी ने अपने फॉर्म को रखा बरकरार
इसे भी पढ़ें: भारत के विजय क्रम पर लगा ब्रेक, इंग्लैंड ने 31 रन से दी मात
इसे भी पढ़ें: राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट के शामिल होने से जैक कैलिस प्रसन्न
इसे भी पढ़ें: वेस्ट इंडीज पर 125 रन से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल के करीब पहुंचा भारत
India's unbeaten run at #CWC19 comes to an end!
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 30, 2019
England win by 31 runs to move back into fourth and give their semi-final hopes a huge boost.
How good is this tournament?!#ENGvIND pic.twitter.com/YuqHjNoxlh
अन्य न्यूज़











