पूर्व हॉकी खिलाड़ी युवराज वाल्मिकी के घर में घुसा बारिश का पानी, सरकार से लगाई गुहार

Yuvraj Walmiki
निधि अविनाश । Aug 6 2020 2:58PM

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी युवराज वाल्मीकि ने अपने ट्विटर अकांउट पर एक 28 सेकंड की वीडियो पोस्ट की है जिसमें वह अपने घर के ड्रांइग रूम से पानी निकालते नजर आ रहे है। उन्होंने इस वीडियो की मदद से मुबंई नगर निगम के साथ-साथ महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे से भी मदद मांगी है।

मुबंई में भारी बारिश के कारण आम जनता तो परेशान है ही लेकिन अब भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी युवराज वाल्मीकि भी इस गंभीर समस्या में फंस गए है। बता दें कि इस वक्त मुबंई में काफी तेजी से बारिश हो रही जिसके कारण कई लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया है। ऐसी ही मुश्किलों का सामना अब युवराज वाल्मीकि को भी करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण उनके घरों में भी पानी भर गया है जिसके कारण उन्हें अब मदद की गुहार लगानी पड़ रही है। उन्होंने अपने ट्विटर अकांउट पर एक 28 सेकंड की वीडियो पोस्ट की है जिसमें वह अपने घर के ड्रांइग रूम से पानी निकालते नजर आ रहे है। उन्होंने इस वीडियो की मदद से मुबंई नगर निगम के साथ-साथ महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे से भी मदद मांगी है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना महामारी के कारण चैम्पियन राफेल नडाल नहीं खेलेंगे अमेरिकी ओपन

बता दें कि मुबंई में भारी बारिश के कारण अब रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरूवार को भी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। जानकारी के मुताबिक, 30 साल के युवराज वाल्मीकि ने निदरलैंड के द हेग में 2014 के विक्ष्व कप में खेलने वाली भीरतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे। इस वक्त युवराज भारतीय टीम से बाहर चल रहे है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़