Hockey World Cup: भारतीय खिलाड़ियों मिले नवीन पटनायक, जीतने पर हर खिलाड़ी को एक करोड़ देने का किया ऐलान

Navin patnaik with players
ANI
अंकित सिंह । Jan 5 2023 6:19PM

राउरकेला का बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम आधुनिक सुविधाओं से पूरी तरीके से लैस है। यह हॉकी के आधुनिक स्टेडियमों में से एक है। वहीं, विश्व कप गांव को रिकॉर्ड नौ महीने के अंदर तैयार किया गया है।

हॉकी विश्व कप 2023 का आयोजन ओडिशा में होने जा रहा है। ओडिशा के 2 शहर राउरकेला और भुवनेश्वर में मुकाबले खेले जाएंगे। इसको लेकर ओडिशा सरकार की ओर से जबरदस्त तरीके से तैयारी भी की जा रही है। इन सब के बीच आज ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात भी की है। राउरकेला दौरे पर गए नवीन पटनायक ने बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम परिसर में विश्वकप गांव का भी उद्घाटन किया। इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों के लिए नवीन पटनायक ने बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा है कि पुरुष हॉकी विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम के हर खिलाड़ी को 1 करोड़ रुपए की पुरस्कार दी जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: Hockey World Cup 2023: हॉकी का हब बनता जा रहा है ओडिशा, लगातार दूसरी बार कर रहा विश्व कप की मेजबानी

आपको बता दें कि राउरकेला का बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम आधुनिक सुविधाओं से पूरी तरीके से लैस है। यह हॉकी के आधुनिक स्टेडियमों में से एक है। वहीं, विश्व कप गांव को रिकॉर्ड नौ महीने के अंदर तैयार किया गया है। इसमें हॉकी विश्व कप के स्तर के अनुरूप सभी सुविधाओं के साथ 225 कमरे हैं। विश्व कप गांव में आगामी हॉकी विश्व कप की टीमें और अधिकारी रहेंगे। यहीं पर भारतीय टीम ठहरी भी हुई है। उन्होंने पुरुष हॉकी टीम से बात भी की है। इसके बाद पटनायक ने कहा कि अगर हमारा देश विश्व कप जीतता है तो भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। मैं टीम इंडिया को शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे चैंपियन बनकर उभरें।

इसे भी पढ़ें: India In Hockey: World Cup में सिर्फ एक बार ही चैंपियन बनी है टीम इंडिया, 1975 में Pak को हराया था

आपको बता दें कि भारत में ओडिशा हॉकी का हब बनता जा रहा है। ओडिशा में हॉकी के क्षेत्र में कई बड़े काम किए हैं। हॉकी विश्वकप को लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री अपनी दिलचस्पी भी दिखा रहे हैं। वह लगातार तैयारियों की समीक्षा भी कर रहे हैं। हॉकी विश्व कप का आयोजन 13 जनवरी से लेकर 29 जनवरी के बीच होगा। भारत के अलावा इस विश्व कप में बेल्जियम, इंग्लैंड, जर्मनी, नीदरलैंड्स, स्पेन, फ्रांस और वेल्स की टीम शामिल हो रही है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका, अर्जेंटीना, चिली, जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम भी इस विश्वकप में अपना दबदबा दिखाएगी। भारत को अपना पहला मुकाबला राउरकेला में स्पेन के साथ 13 जनवरी को खेलना हैं। वहीं भारत दूसरा मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ 15 जनवरी को राउरकेला में ही खेलेगा। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़