टी-20 विश्व कप होगा या नहीं? क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया जवाब

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच टी20 विश्व कप का आयोजन अवास्तविक है।आईसीसी ने पिछले सप्ताह बोर्ड की बैठक के बाद इस टूर्नामेंट पर फैसला एक महीने के लिये टाल दिया था। ऐसी अटकलें हैं कि टूर्नामेंट स्थगित हो सकता है और उस समय आईपीएल कराया जायेगा।
मेलबर्न। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन अर्ल एडिंग्स ने मंगलवार को स्वीकार किया कि कोरोना वायरस महामारी के बीच इस साल टी20 विश्व कप का आयोजन ‘अवास्तविक’ है क्योंकि 16 टीमों का यहां आ पाना संभव नहीं होगा। अक्टूबर नवंबर में होने वाले टूर्नामेंट के बारे में आईसीसी को फैसला लेना है। कोरोना महामारी के कारण कई देशों में यात्रा पाबंदियां लागू हैं।
इसे भी पढ़ें: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सीईओ केविन रॉबर्ट्स ने दिया इस्तीफा, निक हॉकले अंतरिम मुख्य कार्यकारी नियुक्त
एडिंग्स ने वीडियो कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ मैं तो यही कहूंगा कि यह मुश्किल है। 16 टीमों को आस्ट्रेलिया लाना आसान नहीं जबकि कई देशों में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है।’’ आईसीसी ने पिछले सप्ताह बोर्ड की बैठक के बाद इस टूर्नामेंट पर फैसला एक महीने के लिये टाल दिया था। ऐसी अटकलें हैं कि टूर्नामेंट स्थगित हो सकता है और उस समय आईपीएल कराया जायेगा। आस्ट्रेलिया में हालांकि महामारी पर काबू पा लिया गया है। यहां सात हजार से अधिक मामले आये थे और 6000 से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
अन्य न्यूज़














