Asian Games se pahle Japan k i Ts u k u b a U n i v e r s i t y m e n t r a i n i n g k a r e g i B h a r a t i y a A t h l e t i c s T e a m

Japan k e A i c h i - N a g o y a m e n h o n e v a l e A s i a n G am e s s e p a h l e B h a r a t i y a A t h l e t i c s T e a m v a h a n k e m a h a u l k e a n u k u l d h a l n e k e l i y e T o k y o k e p a s T s u k u b a U n i v e r s i t y m e n s h o r t c a m p l a g a y e g i. B h a r a t i y a K h e l P r a t h i k a r a n n e J u n e m e n T s u k u b a U n i v e r s i t y k e s a t h M o U p a r h a s t a k s h a r k i y e t h e j i s s e k h i l a d i y o n k o v i s h e s h t r a i n i n g a u r e x c h a n g e p r o g r a m k a l a b h m i l s a k e. B h a r a t i y a d a l 1 0 S e p t e m b e r k o D e l h i m e n A t h l e t i c s F i n a l S e r i e s m e n h i s s a l e n e k e b a a d 1 2 y a 1 3 S e p t e m b e r k o J a p a n r a w a n a h o g a.
भारतीय एथलेटिक्स टीम सितंबर-अक्टूबर में जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों से पहले तोक्यो के पास सुकुबा विश्वविद्यालय में परिस्थितियों के अनुरूप ढलने के लिए एक छोटा शिविर लगाएगी। इस साल जून में भारतीय खेल प्राधिकरण ने सुकुबा विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे, ताकि भारतीय खिलाड़ी, कोच और खेल वैज्ञानिक जापान में खास ट्रेनिंग और ‘एक्सचेंज प्रोग्राम’ में हिस्सा ले सकें। सुकुबा, तोक्यो से लगभग 80 किमी और नागोया से 420 किमी दूर है, जहां 23 से 29 सितंबर तक ट्रैक और फील्ड स्पर्धाएं होंगी।
भारतीय टीम 10 सितंबर को नयी दिल्ली में होने वाली आमंत्रण इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज में हिस्सा लेने के बाद जापान के लिए रवाना होगी। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के एक सीनियर अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘‘टीम 12 या 13 सितंबर को जापान के लिए रवाना होगी और वहां के माहौल के हिसाब से ढलने के लिए सुकुबा यूनिवर्सिटी में ट्रेनिंग करेगी। ’’ इस बीच एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले भारतीय एथलीट चेक गणराज्य के जैब्लोनेक में ट्रेनिंग करके एक-दो दिन में घर लौट रहे हैं।
वे भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में एक और छोटा ट्रेनिंग शिविर करेंगे, जहां 22 अगस्त को इंडियन ओपन विश्व एथलेटिक्स रजत स्तर का कॉन्टिनेंटल टूर टूर्नामेंट आयोजित होगा। भुवनेश्वर में होने वाले इस एक दिन के टूर्नामेंट कई शीर्ष भारतीय एथलीट हिस्सा लेंगे। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा के इसमें हिस्सा लेने की उम्मीद नहीं है क्योंकि वह 21 अगस्त को लॉजेन डायमंड लीग में हिस्सा ले रहे हैं।
एएफआई के एक अधिकारी ने बताया कि भुवनेश्वर में 28 जून को राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैंपियनशिप खत्म होते ही महासंघ ने एशियाई खेलों की टीम भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को भेज दी थी।
अन्य न्यूज़














