IBSF World Snooker Championship: आदित्य मेहता, अमी कमानी और कीर्तना का इंदौर में दबदबा

IBSF World Snooker Championship: आदित्य मेहता, अमी कमानी और कीर्तना का इंदौर में दबदबा
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

इंदौर में आयोजित आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैंपियनशिप 2026 के ग्रुप चरण में बुधवार को भारतीय खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। पुरुष वर्ग में आदित्य मेहता ने दोनों मैच जीतकर नॉकआउट दौर के लिए अपना दावा मजबूत किया। वहीं महिला वर्ग में अमी कमानी और कीर्तना पांडियन ने अपने-अपने ग्रुप में लगातार जीत दर्ज कर शीर्ष स्थान हासिल किया।

भारतीय खिलाड़ियों का यहां खेली जा रही आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैंपियनशिप 2026 के ग्रुप चरण के मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। पुरुष वर्ग में आदित्य मेहता ने अपने दोनों मुकाबले जीतकर नॉकआउट दौर में जगह बनाने के लिए स्थिति मजबूत कर ली जबकि महिला वर्ग में अमी कमानी लगातार तीसरी जीत के साथ अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान पर हैं। कमल चावला और रयान राजमी ने भी अपने मुकाबले जीते जबकि शोएब खान ने दिग्गज खिलाड़ी मनन चंद्रा को 4-3 से हरा दिया।

भारत की अमी कमानी ने ईरान की सय्यदेहसबा मूसावी को 2-0 से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। भारत की अफीफा फखरुद्दीन ने आयरलैंड की एला ओकॉनर को 2-0 से हराया। मेजबान देश की ही कीर्तना पांडियन ने हांगकांग चीन की यी टिंग चेउंग को 2-0 से शिकस्त दी।

कीर्तना तीनों मुकाबले जीतकर अपने ग्रुप में शीर्ष पर हैं। महिला वर्ग के अन्य मुकाबलों में इंग्लैंड की टेसा डेविडसन ने हांगकांग चीन की शियू विंग मैन को 2-0 से हराया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़