कॉमनवेल्थ गेम में भारत ने जीता चौथा गोल्ड, लॉन बॉल्स प्रतियोगिता में भारतीय टीम में दक्षिण अफ्रीका को हराया

Lawn Bowls
ANI
अंकित सिंह । Aug 2 2022 6:38PM

92 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत ने इस इवेंट में कोई मेडल जीता हो। सबसे खास बात तो यह है कि भारत को इसमें पहला ही गोल्ड मेडल हासिल हुआ है। भारतीय टीम में लवली चौबे, पिंकी, नयानमोनी साइकिया, रूपा रानी शामिल रहीं। इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का सफर शानदार जा रहा है। भारत ने आज लॉन बॉल्स प्रतियोगिता में चौथा गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। लॉन बॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराया है। कहीं ना कहीं, भारतीय टीम ने लॉन बॉल प्रतियोगिता में बड़ा इतिहास रच दिया है। 92 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब भारत ने इस इवेंट में कोई मेडल जीता हो। सबसे खास बात तो यह है कि भारत को इसमें पहला ही गोल्ड मेडल हासिल हुआ है। भारतीय टीम में लवली चौबे, पिंकी, नयानमोनी साइकिया, रूपा रानी शामिल रहीं। इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें: CWG 2022: अचिंता शेउली ने रचा स्वर्णिम इतिहास, फाइनल में पहुंची भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम

लॉन बाउल्स में भारतीय महिला टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है। भारत के लिए आज का मुकाबला अच्छा रहा। शुरुआत में ही भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली थी। हालांकि दक्षिण अफ्रीका ने वापसी की थी और मुकाबला 2-1 पर पहुंच गया था। लेकिन भारतीय टीम इस मैच में अपनी पकड़ को मजबूत करते रहें और यही कारण है कि भारत को गोल्ड हासिल हुआ है। रूपा रानी तिर्की ने कहा कि बहुत गर्व हो रहा है। जब पोडियम पर चढ़े और राष्ट्रगान बजा तब हम भावुक हो गए थे। कभी सोचा नहीं था, लेकिन आज वो सच हो गया है। पिंकी सिंह ने कहा कि मैं अवाक हूं। लेकिन मैं उत्साहित हूं। मैं अभी इस भावना को समझा नहीं सकती क्योंकि यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। 11 साल पहले हम 1 अंक से हारे थे। अब हमें मिल गया। 

इसे भी पढ़ें: नीरज ने खत्म किया एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 19 साल का सूखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बर्मिंघम में ऐतिहासिक जीत! लवली चौबे, पिंकी सिंह, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी टिर्की पर लॉन बाउल्स में प्रतिष्ठित गोल्ड लाने के लिए भारत को गर्व है। टीम ने बड़ी निपुणता का प्रदर्शन किया है और उनकी सफलता कई भारतीयों को लॉन बाउल्स की ओर प्रेरित करेगी। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स लॉन बाउल्स में भारत के लिए एक ऐतिहासिक स्वर्ण! बेहद खुशी की बात है कि हमारी महिला चौकों की टीम - लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी तिर्की ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराकर देश को अपना पहला लॉन बाउल्स पदक दिलाया है!  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़