Asia Cup Archery: भारतीय तीरंदाजों का दमदार प्रदर्शन, दो Bronze जीते, दो टीमों की Final में एंट्री

Indian Archers
प्रतिरूप फोटो
ANI

एशिया कप तीरंदाजी में भारतीय तीरंदाजों ने दो कांस्य पदक जीते, जबकि पुरुष रिकर्व और महिला कंपाउंड टीमों ने फाइनल में प्रवेश कर पदक पक्का कर लिया। पुरुष कंपाउंड और महिला रिकर्व टीम ने कांस्य पदक के मुकाबले जीते, जिससे भारत की पदक तालिका में वृद्धि हुई।

 भारतीय तीरंदाजों ने एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट के पहले चरण में बुधवार को दूसरे दिन दो कांस्य पदक जीते जबकि पुरूष रिकर्व और महिला कंपाउंड टीम स्पर्धाओं के फाइनल में भी प्रवेश कर लिया। महिला कंपाउंड टीम ने पिछली बार कांस्य जीता था लेकिन इस बार फाइनल खेलकर पदक का रंग बेहतर करेगी। चिकिथा तानीपर्थी, राज कौर और तेजल साल्वे की तिकड़ी ने स्थानीय खिलाड़ी कन्यावी मानीसोम्बात्कुल, कानोकनापुस काएचोम्फू और चानीदप्पा तानारत्पितिनान को 229 . 226 से हराया।

अब सेमीफाइनल में उनका सामना तीसरी वरीयता प्राप्त कजाखस्तान से होगा। पुरूष कंपाउंड वर्ग में क्वालीफिकेशन दौर में शीर्ष पर रहने के बावजूद भारतीय तीरंदाज खिताब बरकरार रखने में नाकाम रहे और कांस्य से संतोष करना पड़ा। रजत चौहान, ऋषभ यादव और उदय कम्बोज को वियतनाम के हाथों सेमीफाइनल में 233 . 234 से पराजय मिली।

कांस्य पदक के मुकाबले में भारतीय टीम ने भूटान को 234 . 232 से हराया। रिकर्व वर्ग में भारतीय पुरूष टीम मलेशिया को 5 . 1 से हराकर फाइनल में पहुंच गई। भारत के देवांग गुप्ता, सुखचैन सिंह और जुयेल सरकार ने एक भी सेट गंवाये बिना जीत दर्ज की। अब उनका सामना कजाखस्तान से होगा। महिला रिकर्व टीम की तिकड़ी रूमा बिस्वास, कीर्ति और रिद्धि फोर ने मलेशिया को 5 . 1 से हराकर कांस्य पदक जीता।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़