टोक्यो ओलंपिक से पदक जीतकर वापस लौटे खिलाड़ी, एयरपोर्ट पर हुआ दमदार स्वागत

Tokyo Indian Players

राष्ट्रीय राजधानी में नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, बजरंग पूनिया और हॉकी टीम का प्रशंसकों ने स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट के बाहर परिवारजनों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।

नयी दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक 2020 समाप्त हो चुका है। इस दौरान सवा सौ करोड़ भारतीयों की उम्मीदों को और मजबूती मिली है। आपको बता दें कि भारतीय प्रतिनिधिबल ने टोक्यो में 7 पदक अपने नाम किया। जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य शामिल हैं। इस जीत के बाद जब भारतीय खिलाड़ियों ने स्वदेश में कदम रखा तो उनका शानदार स्वागत हुआ। 

इसे भी पढ़ें: लंदन ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली खिलाड़ी चाय बागान पर मजदूरी करने के लिए हुई मजबूर 

राष्ट्रीय राजधानी में नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, बजरंग पूनिया और हॉकी टीम का प्रशंसकों ने स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट के बाहर परिवारजनों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। समाचार एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो भी साझा किया है। वीडियो में देख सकते है कि प्रशंसक खुशी से झूम रहे हैं।

गौरतलब है कि टोक्यो ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सोमवार की शाम अशोका होटल में सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद रहेंगे।   

All the updates here:

अन्य न्यूज़