Junior National Hockey: झारखंड, हरियाणा और कर्नाटक ने जीते अपने मुकाबले, पुणे में प्रदर्शन जारी

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

पुणे में आयोजित जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में हॉकी झारखंड, हॉकी हरियाणा और हॉकी कर्नाटक ने अपने-अपने मैच जीतकर विजय अभियान जारी रखा। डिवीजन ए में झारखंड ने पंजाब को 3-1 से और हरियाणा ने ओडिशा को 3-0 से हराया। वहीं डिवीजन बी में कर्नाटक की टीम ने गोवा को 9-0 से करारी शिकस्त दी।

हॉकी झारखंड, हॉकी हरियाणा और हॉकी कर्नाटक ने जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में सोमवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर शानदार प्रदर्शन जारी रखा। हॉकी कर्नाटक ने डिवीजन बी के पूल बी मुकाबले में गोअन्स (गोवा) हॉकी को 9-0 से करारी शिकस्त दी जबकि इसी पूल के एक अन्य मुकाबले में हॉकी बिहार ने तमिलनाडु हॉकी इकाई को 5-1 से हराया। दिल्ली हॉकी ने डिवीजन बी के पूल ए में केरल हॉकी को 5-0 से मात दी, जबकि हॉकी मिजोरम ने हॉकी आंध्र प्रदेश के खिलाफ 4-1 से जीत दर्ज की।

हॉकी झारखंड ने डिवीजन ए के पूल ए में हॉकी पंजाब को 3-1 से हराया जबकि पूल बी में हॉकी हरियाणा ने ओडिशा हॉकी संघ को 3-0 से शिकस्त दी। डिवीजन ए के पूल सी में उत्तर प्रदेश हॉकी ने हॉकी महाराष्ट्र को 3-0 से हराया। पूल डी में हॉकी मध्य प्रदेश ने छत्तीसगढ़ हॉकी पर 3-1 से जीत दर्ज की।

All the updates here:

अन्य न्यूज़