एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

नागोया में चल रहे एशियाई खेलों में शुक्रवार को भारतीय निशानेबाज कमलजीत और सुरुचि सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा के क्वालीफिकेशन में 587 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान पाया। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद दोनों ने 29 इनर-10 लगाकर शीर्ष चार में जगह पक्की की। यह इस स्पर्धा में भारत के लिए पदक जीतने का अंतिम अवसर है।

कमलजीत और सुरुचि सिंह की भारतीय निशानेबाजों की जोड़ी ने शुक्रवार को एशियाई खेलों में मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के क्वालीफिकेशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया और फाइनल में जगह बनाई। दोनों ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद जोरदार वापसी की। शुरुआती सीरीज में 196 अंक जुटाने के बाद भारतीय जोड़ी ने दूसरी सीरीज में 195 अंक के साथ अपना स्कोर 391 तक पहुंचाया और फाइनल में जगह बनाने की स्थिति मजबूत कर ली।

तीसरी सीरीज में दोनों ने 196 अंक हासिल किए, जिससे उनका कुल स्कोर 587 हो गया। इसमें 29 इनर-10 शामिल रहे। क्वालीफिकेशन में शीर्ष चार जोड़ियां फाइनल के लिए जगह बनाती हैं।

यह 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धाओं में भारत के लिए पदक जीतने का आखिरी मौका है। इससे पहले भारत का अभियान निराशाजनक रहा है। कमलजीत व्यक्तिगत क्वालीफिकेशन में नौवें और सुरुचि 26वें स्थान पर रहीं थीं और दोनों ही व्यक्तिगत फाइनल में जगह नहीं बना सकीं।

भारत पुरुष और महिला टीम स्पर्धाओं में भी पदक हासिल करने से चूक गया था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़