लाहिड़ी और शुभांकर ने भारतीय चुनौती बरकरार रखी

[email protected] । Feb 11 2017 5:33PM

अनिर्बान लाहिड़ी और शुभंकर शर्मा ने मेबैंक मलेशियाई गोल्फ चैम्पियनशिप के तीसरे दौर के बाद भारतीय चुनौती कायम रखी है। लाहिड़ी शीर्ष पर काबिज डैनी विलेट से छह शाट पीछे हैं।

पेटालिंग जया। अनिर्बान लाहिड़ी और शुभंकर शर्मा ने मेबैंक मलेशियाई गोल्फ चैम्पियनशिप के तीसरे दौर के बाद भारतीय चुनौती कायम रखी है। लाहिड़ी शीर्ष पर काबिज डैनी विलेट से छह शाट पीछे हैं जबकि शुभंकर उनसे सात शाट पीछे हैं। आखिरी दौर में वे साथ उतरेंगे।

लाहिड़ी संयुक्त नौवें और शुभंकर 11वें स्थान पर थे। गगनजीत भुल्लर आठ अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त 12वें स्थान पर हैं। शिव कपूर संयुक्त 16वें और रशीद खान संयुक्त 23वें स्थान पर हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़