रहीम स्टर्लिंग के गोल से मैनचेस्टर सिटी ने शाल्के को 3-2 से हराया

manchester-city-beat-schalke-3-2-by-rahim-stirling

टीम ने दोनों गोल वीडियो सहायक रैफरी की सहायता से मिली पेनल्टी पर किए। दोनों गोल नाबिल बेनतालेब ने दागे। इससे पहले मैनचेस्टर सिटी को सर्जियो एगुएरो ने बढ़त दिलाई थी।

गेलसेनकिर्चेन। रहीम स्टर्लिंग के अंतिम लम्हों में दागे गोल की बदौलत 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे मैनचेस्टर सिटी ने बुधवार को शाल्के को चैंपियन्स लीग के प्री क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में 3-2 से हराया। मैनचेस्टर सिटी की टीम ने अंतिम पांच मिनट में दो गोल दागकर जीत सुनिश्चित की। स्टर्लिंग ने 90वें मिनट में विजयी गोल दागा। इससे पहले स्थानापन्न खिलाड़ी लेराय सेन ने फ्री किक पर गोल दागकर टीम को बराबरी दिलाई थी।

इसे भी पढ़े: एटलेटिको मैड्रिड ने फाइनल के पहले चरण में यूवेंटस को 2-0 से हराया

मध्यांतर तक शाल्के की टीम 2-0 से आगे थी। टीम ने दोनों गोल वीडियो सहायक रैफरी की सहायता से मिली पेनल्टी पर किए। दोनों गोल नाबिल बेनतालेब ने दागे। इससे पहले मैनचेस्टर सिटी को सर्जियो एगुएरो ने बढ़त दिलाई थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़