कोरोना वायरस के बढते मामलों के कारण मॉस्को टेनिस टूर्नामेंट रद्द

कोरोना वायरस के बढते मामलों के कारण मॉस्को टेनिस टूर्नामेंट रद्द हो गया है।बयान में कहा गया ,‘‘मॉस्को में कोरोना वायरस संक्रमण के बढते मामलों के कारण इस टूर्नामेंट का आयोजन अब संभव नहीं है। मॉस्को शहर प्रशासन ने भी इस पर स्वीकृति जताई है।
लंदन। मॉस्को में कोरोना वायरस के बढते मामलों के कारण क्रेमलिन कप टेनिस टूर्नामेंट रद्द कर दिया गया है। पुरूष वर्ग में यह टूर्नामेंट 19 अक्टूबर से और महिला वर्ग में उसके एक सप्ताह बाद शुरू होना था। एटीपी और डब्ल्यूटीए ने संयुक्त बयान में इसे रद्द करने का ऐलान किया।
इसे भी पढ़ें: NSF को मान्यता देने से पहले अगले हफ्ते उच्चतम न्यायालय को सूचित करेगा खेल मंत्रालय
बयान में कहा गया ,‘‘मॉस्को में कोरोना वायरस संक्रमण के बढते मामलों के कारण इस टूर्नामेंट का आयोजन अब संभव नहीं है। मॉस्को शहर प्रशासन ने भी इस पर स्वीकृति जताई है।’’ एटीपी का सेंट पीटर्सबर्ग ओपन हालांकि 12अक्टूबर से होगा।
अन्य न्यूज़












