Olympic पोडियम पर भावुक हुए नॉर्वे के स्टार बायथलीट, कांस्य जीत के बाद निजी जीवन का सच बताया

Sturla Holm Laegreid
प्रतिरूप फोटो
X
Ankit Jaiswal । Feb 11 2026 11:01PM

नॉर्वे के बायथलीट स्टुर्ला होम लाग्रेड ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद पोडियम पर अपनी प्रेमिका से विश्वासघात करने की बात सार्वजनिक रूप से स्वीकार की। उन्होंने अपनी इस गलती को जीवन का सबसे बड़ा नुकसान बताते हुए कहा कि यह पदक उनके व्यक्तिगत पश्चाताप के सामने बहुत छोटा है, जिससे उनकी खेल उपलब्धि पर निजी संघर्ष भारी पड़ गया।

नॉर्वे के स्टार बायथलीट स्टुर्ला होम लाग्रेड के लिए यह दिन खेल से कहीं आगे निकल गया हैं। मिलानो कॉर्टिना ओलंपिक में पुरुषों की 20 किलोमीटर इंडिविजुअल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के कुछ ही पलों बाद उन्होंने ऐसा बयान दिया, जिसने दर्शकों और खेल जगत दोनों को भावुक कर दिया।

बता दें कि सात बार के विश्व चैंपियन लाग्रेड ने नॉर्वेजियन ब्रॉडकास्टर एनआरके से बातचीत के दौरान स्वीकार किया कि उन्होंने अपनी प्रेमिका के साथ विश्वासघात किया हैं। लाइव इंटरव्यू में भावनाओं पर काबू पाने की कोशिश करते हुए उन्होंने कहा कि छह महीने पहले उन्हें अपने जीवन का सच्चा प्यार मिला था, लेकिन तीन महीने पहले उन्होंने जीवन की सबसे बड़ी गलती कर दी।

मौजूद जानकारी के अनुसार, लाग्रेड ने यह सच एक सप्ताह पहले ही अपनी प्रेमिका को बताया था और उसे अपने जीवन का सबसे कठिन सप्ताह बताया हैं। उनका कहना था कि निजी जीवन में उन्होंने जो कुछ खोया है, उसके सामने यह पदक बहुत छोटा लग रहा हैं और पिछले कुछ दिनों में खेल उनके लिए प्राथमिकता नहीं रहा हैं।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में लाग्रेड एक निशाना चूक गए थे और स्वर्ण पदक से 48.3 सेकंड पीछे रहे हैं। उनके ही साथी खिलाड़ी योहान-ओलाव बोटन ने क्लीन शूटिंग करते हुए अपने ओलंपिक डेब्यू में स्वर्ण पदक जीता हैं, जबकि फ्रांस के एरिक पेरो ने रजत पदक हासिल किया।

यह लाग्रेड का पहला व्यक्तिगत ओलंपिक पदक रहा, इससे पहले वह बीजिंग 2022 में रिले स्पर्धा में स्वर्ण जीत चुके हैं। इसके बावजूद पदक समारोह के दौरान वह जश्न मनाने के बजाय रोते नजर आए और साथियों से गले मिलते दिखे।

बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक रूप से सच बताना उनका खुद का फैसला था। उनका मानना है कि पूरी सच्चाई सामने रखकर ही वह एक अच्छा उदाहरण पेश कर सकते हैं और शायद इससे उन्हें निजी जीवन में माफी मिलने की कोई उम्मीद बन सके। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें डर है कि कहीं उनकी बातों से टीम के साथी बोटन की उपलब्धि पर असर न पड़े।

नॉर्वे के अखबार वीजी से बातचीत में लाग्रेड ने कहा कि गलती स्वीकार करना ही उनके लिए आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है और वह अपनी गलतियों से भागना नहीं चाहते। ओलंपिक जैसे बड़े मंच पर यह भावनात्मक स्वीकारोक्ति खेल उपलब्धि से ज्यादा मानवीय पहलू को सामने लाती नजर आई।

All the updates here:

अन्य न्यूज़