हमारा ध्यान तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने पर है: मनप्रीत सिंह

our-focus-is-on-qualifying-for-the-tokyo-olympics-manpreet-singh
[email protected] । Jul 24 2019 4:31PM

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने बुधवार को कहा कि आठ बार के ओलंपिक चैंपियन भारत का ध्यान अगले साल होने वाले तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने पर है जबकि खेलों के महाकुंभ की शुरुआत में अब सिर्फ एक साल का समय बचा है।

बेंगलुरू। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने बुधवार को कहा कि आठ बार के ओलंपिक चैंपियन भारत का ध्यान अगले साल होने वाले तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने पर है जबकि खेलों के महाकुंभ की शुरुआत में अब सिर्फ एक साल का समय बचा है। तोक्यो खेलों की उलटी गिनती बुधवार को शुरू हुई जिसकी शुरुआत में ठीक 12 महीने का समय बचा है। 2020 ओलंपिक का आयोजन अगले साल 24 जुलाई से नौ अगस्त तक किया जाएगा। पुरुष और महिला दोनों वर्ग के शुरुआती दौर के मुकाबले 25 जुलाई से शुरू होंगे।

इसे भी पढ़ें: भारतीय हॉकी खिलाड़ी वाल्मिकी और हरजीत का डच क्लब से करार, यूरो हॉकी लीग में खेलेंगे

मनप्रीत ने कहा कि हमें भी पता है कि कितना समय बचा है और हम लगातार स्वयं को याद दिलाते रहते हैं कि क्वालीफाई करने के लिए कितने दिन बचे हैं और तोक्यो ओलंपिक 2020 से पहले कितने दिन बचे हैं। हम क्वालीफाई करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी ही नहीं बल्कि कोचिंग स्टाफ भी हमें याद दिलाता रहता है कि 2020 तोक्यो ओलंपिक के लिए कितने दिन बचे हैं और इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता से पहले हमें क्या उपलब्धियां हासिल करने की जरूरत है। भारतीय कप्तान ने कहा कि अपने कमजोर पक्षों पर काम करने के लिए हमने छोटे लक्ष्य तय किए है, इसके अलावा ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता, बेल्जियम दौरे जैसी आगामी प्रतियोगिताओं में हम किन टीमों के खिलाफ खेलना चाहते हैं। इसका नंवबर में होने वाली क्वालीफाइंग प्रतियोगिता पर क्या असर पड़ेगा। हम बेहतर प्रदर्शन करें यह सुनिश्चित करने के लिए हमने प्रत्येक बिंदू पर गौर किया है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय महिला डिफेंडरों के लिये 7 दिवसीय शिविर का संचालन करेंगे फर्गुस कावानाग

मनप्रीत ने साथ ही कहा कि ओलंपिक से पहले चोट मुक्त रहना भी खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण होगा। इस बीच भारतीय महिला हाकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा कि वे तोक्यो में जगह पक्की करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिससे कि दुनिया को बता सकें कि 2016 रियो ओलंपिक के लिए उनका क्वालीफाई करना तुक्का नहीं था। रानी ने कहा कि हम सभी ने निजी कुर्बानियां दी हैं जिससे कि सुनिश्चित हो सके कि टीम को सभी चीजों से ऊपर रखा जाए और हम एक लक्ष्य के लिए काम कर रहे हैं जो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना है। रानी ने देश की ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ियों हिमा दास और दुती चंद को हाल में मिली सफलता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां गवाह हैं कि भारतीय महिलाएं विश्व स्तर पर आगे बढ़ रही हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़