PM Modi ने Commonwealth Games के पदक विजेताओं से की मुलाकात, दी बधाई

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नई दिल्ली स्थित 7, लोक कल्याण मार्ग पर राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं की मेजबानी करते हुए उनसे मुलाकात की। उन्होंने भारतीय एथलीटों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि उनकी सफलता देश के युवाओं को प्रेरित करेगी। इस दौरान खेल मंत्री मनसुख मांडविया भी मौजूद रहे।

(तस्वीरों के साथ) नयी दिल्ली, नौ अगस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों से पदक जीतकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को मुलाकात की और प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी। मोदी ने ‘इंस्टाग्राम’ पर खिलाड़ियों से हुई मुलाकात का एक छोटा वीडियो साझा किया। उन्होंने इस मुलाकात को खास बताया और देश का मान बढ़ाने के लिए खिलाड़ियों की प्रशंसा की।

बाद में प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों के साथ हुई मुलाकात के बारे में ट्वीट भी किया। उन्होंने ने ‘एक्स’ पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘मुझे 7, लोक कल्याण मार्ग पर राष्ट्रमंडल खेल 2026 के पदक विजेताओं की मेजबानी करके बहुत प्रसन्नता हुई। उनके खेलों के अनुभवों के बारे में जाना।

हर खिलाड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता कई युवाओं को प्रेरित करेगी। ’’ इस दौरान खेल मंत्री मनसुख मांडविया भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री से मिलने वाले खिलाड़ियों में मुक्केबाज साक्षी चौधरी भी शामिल थीं जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में महिलाओं की 51 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। ग्लास्गो में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा और देश ने कुल 39 पदक जीते जिनमें 13 स्वर्ण पदक शामिल थे। साक्षी ने कहा, ‘‘हमारे माननीय प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों के सभी पदक विजेताओं का स्वागत किया और हमें इस बात पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।

उनसे मिलकर हमें बहुत अच्छा लगा। वह बहुत विनम्र हैं। ’’ खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘जो खेलेगा, वो खिलेगा।

हमेशा भारत का हौसला बढ़ाइए। ’’ प्रधानमंत्री ने सभी पदक विजेताओं से बातचीत की और उनके शानदार प्रयासों के लिए उन्हें बधाई दी। भारत की मुक्केबाजी टीम का प्रदर्शन भी बेहद शानदार रहा।

भारतीय मुक्केबाजों ने ग्लास्गो खेलों में रिकॉर्ड 10 पदक जीते। साक्षी उन सात भारतीय मुक्केबाजों में शामिल थीं, जिन्होंने स्वर्ण पदक जीता।

All the updates here:

अन्य न्यूज़