Spain में Pramod Bhagat का जलवा, Spanish Para Badminton में 2 गोल्ड समेत जीते 3 मेडल

Spanish Para Badminton
AI Generated

स्पेनिश पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल में भारत का दबदबा रहा, जहाँ पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत ने दो स्वर्ण और एक रजत सहित तीन पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। सुकांत कदम और मनीषा रामदास ने भी स्वर्ण पदक जीतकर भारत की पदक तालिका को मजबूती प्रदान की।

पैरालम्पिक चैम्पियन प्रमोद भगत ने स्पेनिश पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2026 में दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। भगत ने पुरूष एकल एसएल3 में भारत के ही नितेश कुमार को 21 . 17, 10 . 21, 21 . 18 से हराया। मिश्रित युगल में उन्होंने मनीषा रामदास के साथ स्वर्ण पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने ब्राजील के रोजेरियो जूनियर जेवियर डि ओलिवियरा और एडवर्डो डि ओलिवियरा डायस को 13 . 21, 21 . 12, 21 . 19 से मात दी। भगत ने पुरूष युगल एसएल3 और एसयू5 श्रेणी में सुकांत कदम के साथ रजत पदक जीता। सुकांत ने पुरूष एकल एसएल4 फाइनल में कोरिया के चो नदान को 21 . 16, 21 . 17 से हराया।

नितेश ने पुरूष एकल एसएल3 में रजत और जगदीश ने कांस्य पदक जीता। नीरज ने महिला एकल एसएल3 में कांस्य पदक हासिल किया। पुरूष युगल एसएल3 और एसयू 5 में दीप रंजन बिसोइ और कुलदीप एम ने कांस्य पदक जीता। मिश्रित युगल एसएल3 और एसयू 5 में शिवम यादव और नीरज, नितेश कुमार और टी मुरूगेसन ने कांस्य पदक जीता।

महिला एकल एसयू 5 में मनीषा रामदास ने स्वर्ण और तुलसीमति मुरूगेसन ने रजत पदक हासिल किया। पुरूष युगल एसयू 5 में जतिन आजाद और शिवम यादव को कांस्य पदक मिला जबकि महिला एकल एसएच 6 में मनीषा पटेल को कांस्य पदक मिला।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़