एशियाई खेल: प्रणवी उर्स ने गोल्फ़ में रचा स्वर्णिम इतिहास, भारत के लिए जीता पहला महिला व्यक्तिगत गोल्ड

golf
प्रतिरूप फोटो
ANI
रेनू तिवारी । Oct 3 2026 10:09AM

प्रणवी उर्स एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने टूर्नामेंट के आखिर में कड़ी चुनौती का सामना करते हुए एक स्ट्रोक की बढ़त के साथ जीत हासिल की और भारत को टीम सिल्वर मेडल दिलाने में मदद की। उन्होंने शानदार 15-अंडर-पार 265 के स्कोर के साथ देश को टीम सिल्वर मेडल भी दिलाया।

एशियाई खेलों में भारतीय गोल्फ़ के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक और अविस्मरणीय साबित हुआ। मैसूर की होनहार गोल्फ़र प्रणवी उर्स ने एशियाई खेलों में गोल्फ़ स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया है। वह एशियाई खेलों के इतिहास में महिला गोल्फ़ में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गई हैं। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला गोल्फ़ टीम ने रजत पदक (Silver Medal) भी अपने नाम किया।

प्रणवी उर्स एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला

इसे भी पढ़ें: Asian Games | 17 वर्षीय कुमकुम मोहाद ने रचा इतिहास, महिला रिकर्व तीरंदाजी में जीता भारत का पहला स्वर्ण पदक

प्रणवी उर्स एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने टूर्नामेंट के आखिर में कड़ी चुनौती का सामना करते हुए एक स्ट्रोक की बढ़त के साथ जीत हासिल की और भारत को टीम सिल्वर मेडल दिलाने में मदद की। उन्होंने शानदार 15-अंडर-पार 265 के स्कोर के साथ देश को टीम सिल्वर मेडल भी दिलाया। वह एशियाई खेलों में गोल्फ़ में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्होंने फ़ाइनल राउंड में अपना संयम बनाए रखा और महिला गोल्फ़ में एशियाई खेलों की चैंपियन बनीं, जिससे भारत को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल मिला!

भारतीय महिला टीम ने भी गोल्फ़ टीम इवेंट में 14-अंडर 546 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता। भारतीय तिकड़ी - प्रणवी उर्स, अदिति अशोक और दीक्षा डागर - सिल्वर मेडल के साथ घर लौटेंगी।

इसे भी पढ़ें: Kurash खिलाड़ी Yash Kumar Chauhan प्रतिबंधित दवाओं के सेवन में दोषी, अस्थायी रूप से निलंबित

मैसूर की इस गोल्फर ने तीसरे होल पर ट्रिपल बोगी के कारण अपनी तीन-स्ट्रोक की बढ़त गंवाने के बाद तेज़ी से वापसी की। हालांकि, उन्होंने तीन बर्डीज़ के साथ अपने राउंड को संभाला और टॉप स्थान की दौड़ में बनी रहीं।

इसे भी पढ़ें: Asian Games 2026 में महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, CM Yogi Adityanath ने दी बधाई

इसके अलावा, उर्स ने फ़ाइनल राउंड में इवन-पार 70 का स्कोर किया और चार दिनों के बाद 15-अंडर 265 के स्कोर के साथ टूर्नामेंट खत्म किया, जो उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से एक स्ट्रोक बेहतर था।

भारत के टीम सिल्वर मेडल जीतने में प्रणवी उर्स के स्कोर ने भी अहम भूमिका निभाई, जिसमें अदिति अशोक ने 67 और दीक्षा डागर ने फ़ाइनल राउंड में 77 का स्कोर किया। टीम स्टैंडिंग के लिए दो सर्वश्रेष्ठ स्कोर गिने जाते हैं, जिससे भारत का स्कोर 14-अंडर 546 रहा, जबकि चीन ने 22-अंडर 538 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता। एशियाई खेलों में उर्स की जीत 2002 में शिव कपूर के पुरुष व्यक्तिगत खिताब जीतने के बाद से भारत का पहला एशियाई खेलों का गोल्फ़ गोल्ड मेडल था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़