रूस के खेल मंत्रालय ने विश्व एथलेटिक्स का जुर्माना भरने के लिये दिया धन

World Athletics fine

रूस के खेल मंत्रालय ने विश्व एथलेटिक्स का जुर्माना भरने के लिये धन दे दिया है।मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि उसने महासंघ को एकबारगी सब्सिडी दे दी है ताकि वह विश्व एथलेटिक्स का कर्ज चुका सके।

मॉस्को। रूसी खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय ट्रैक और फील्ड महासंघ को विश्व एथलेटिक्स का जुर्माना भरने के लिये धन दे दिया है ताकि वह निष्कासन से बच सके। महासंघ अगर शनिवार तक 50 लाख डॉलर जुर्माना नहीं भरता है तो उसे निष्कासित किया जा सकता है। इसके साथ ही उसे 13 लाख डॉलर लागत के भी देने हैं।

इसे भी पढ़ें: इंग्लैंड-पाकिस्तान दूसरा टेस्ट आज से, इंग्लैंड की नजर श्रृंखला जीतने पर

रूस में डोपिंग को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद के बीच यह समय सीमा दी गई थी। मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि उसने महासंघ को एकबारगी सब्सिडी दे दी है ताकि वह विश्व एथलेटिक्स का कर्ज चुका सके।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़