साजन प्रकाश 50 मीटर बटरफ्लाई के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में रहे असफल

भारतीय तैराक साजन प्रकाश ग्लास्गो में पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने से चूक गए। वह अपनी क्वालीफाइंग हीट में आठवें और कुल मिलाकर 28वें स्थान पर रहे। साजन ने प्रतियोगिता से बाहर होने से पहले 24.94 सेकंड का समय लिया।
ग्लास्गो, 28 जुलाई भारतीय तैराक साजन प्रकाश मंगलवार को यहां क्वालीफाइंग राउंड में अपनी हीट (शुरुआती दौर) में आठवें और कुल मिलाकर 28वें स्थान पर रहने के बाद पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए। साजन क्वालीफाइंग के नौवें और अंतिम ग्रुप का हिस्सा थे। उन्होंने 24.94 सेकंड का समय लिया और इस तरह से प्रतियोगिता से बाहर हो गए।
वह अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के करीब भी नहीं पहुंच सके जो 23.83 सेकंड है। यह राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। दो बार के ओलंपियन साजन सोमवार को 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में आठवें और अंतिम स्थान पर रहे थे।
उन्होंने 1:58.05 सेकंड का समय लिया था। उनका यह प्रदर्शन भी निराशाजनक था क्योंकि उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ और राष्ट्रीय रिकॉर्ड 1:56.38 सेकंड है।
अन्य न्यूज़














