ड्रग रखने के आरोप में पकड़ा गया ये श्रीलंकाई क्रिकेटर, पुलिस ने लिया हिरासत में

srilanka

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शेहान मदुशनाका को ड्रग रखने के आरोप में पकड़ा गया है।पुलिस ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण लगे देशव्यापी लॉकडाउन के बीच मदुशनाका गाड़ी चला रहे थे, तब उन्हें रोका गया। उनके साथ गाड़ी में एक और व्यक्ति था। मदुशनाका ने जनवरी 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे पदार्पण पर हैट्रिक ली थी।

कोलंबो। श्रीलंकाई पुलिस ने हेरोइन मादक पदार्थ रखने के आरोप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शेहान मदुशनाका को हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मदुशनाका ने 2018 में अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण करते हुए हैट्रिक ली थी। 25 साल के इस खिलाड़ी को मजिस्ट्रेट ने दो हफ्तों के लिये हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब रविवार को उन्हें पनाला शहर में हिरासत में लिया गया था, तब उनके पास दो ग्राम से अधिक हेरोइन थी।

इसे भी पढ़ें: महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर खेल जगत ने दी श्रद्धांजलि

पुलिस ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण लगे देशव्यापी लॉकडाउन के बीच मदुशनाका गाड़ी चला रहे थे, तब उन्हें रोका गया। उनके साथ गाड़ी में एक और व्यक्ति था। मदुशनाका ने जनवरी 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे पदार्पण पर हैट्रिक ली थी। वह इसी साल इसी टीम के खिलाफ दो टी20 मैच भी खेले थे लेकिन चोट के कारण इसके बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेल पाये।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़