Syed Modi Badminton: त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की नजरें खिताबी हैट्रिक पर

International Badminton Tournament
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

लखनऊ में शुरू हो रहे सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में गत चैम्पियन त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की नजरें खिताब की हैट्रिक पर होंगी। पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन जैसे शीर्ष सितारों की गैरमौजूदगी में एचएस प्रणय, उन्नति हुड्डा और अन्य युवा भारतीय खिलाड़ी देश की मजबूत चुनौती पेश करेंगे।

 गत चैम्पियन त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की नजरें मंगलवार से यहां शुरू हो रहे सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिताब की हैट्रिक पर लगी होंगी। शीर्ष सितारे पी वी सिंधू, लक्ष्य सेन, सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी और किदाम्बी श्रीकांत इसमें नहीं खेल रहे हैं। इससे 250000 डॉलर ईनामी राशि के इस टूर्नामेंट में भारत के वे ही खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिन्होंने इस साल सुपर 300 और सुपर 500 सर्किट पर शीर्ष खिलाड़ियों को हराया और खिताब जीते।

 महिला एकल में आठ वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों में से पांच भारतीय हैं। त्रिसा और गायत्री पिछली दो बार यहां खिताब जीत चुकी हैं और इस बार विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता भी रहीं हैं। अगस्त में दिल्ली में विश्व चैम्पियनशिप में उन्होंने महिला युगल में पदक जीता था। उनका सामना पहले दौर में क्वालीफायर से होगा। फरवरी में थाईलैंड मास्टर्स खिताब जीतने वाली देविका सिहाग भी इसमें खेल रही हैं जिनका सामना हमवतन तान्या हेमंत से होगा। सत्रह वर्ष की तन्वी ने अगस्त में ताइपै ओपन जीता था और वह पहले दौर में मलेशिया की गोह जिन वेइ से खेलेंगे। 

पांचवीं वरीयता प्राप्त कोरियाई मास्टर्स विजेता अष्मिता चालिहा का सामना यू्क्रेन की पोलिना बुहरोवा से होगा। पिछले साल ओडिशा मास्टर्स सुपर 100 टूर्नामेंट जीतने वाली तीसरी वरीयता प्राप्त उन्नति हुड्डा का सामना यूक्रेन की येवहेनिया के से होगा। वहीं आठवीं वरीयता प्राप्त और वियतनाम ओपन उपविजेता ईशारानी बरूआ की टक्कर इंडोनेशिया की टी रमादानी विरयावान से होगी। पिछले सप्ताह हांगकांग ओपन में तोक्यो ओलंपिक चैम्पियन चेन यू फेइ को हराने वाली रक्षिता रामराज का सामना पहले दौर में क्वालीफायर से होगा। अन्य भारतीयों में मानसी सिंह थाईलैंड की सुपनिदा केटथोंग से खेलेंगी जबकि आकर्षि कश्यप का सामना मलेशिया की वोंग लिंग चिंग से और अनुपमा उपाध्याय की टक्कर क्वालीफायर से होगी।

 श्रियांशी वालिशेट्टी का सामना हमवतन अनमोल खरब से और मालविका बंसोड की टक्कर तसनीम मीर से होगी। पुरूष एकल में तीसरी वरीयता प्राप्त एच एस प्रणय पहले दौर में चीनी ताइपै के वू झे यिंग से खेलेंगे। आठवीं वरीयता प्राप्त तरूण मन्नेपल्ली का सामना इंग्लैंड के हैरी हुआंग से होगा जबकि ओडिशा मास्टर्स विजेता किरण जॉर्ज इंडोनेशिया के रिची रिचार्डो से खेलेंगे। मिथुन मंजूनाथ कोरिया के जियोन हियोग जिन के खिलाफ आगाज करेंगे। वहीं तुषार सुवीर की टक्कर मलेशिया के जस्टिन होह से होगी। एस शंकर मुथुस्वामी का सामना मलेशिया के ली जि जिया से होगा। रौनक चौहान हमवतन गिनपॉल सोन्ना से खेलेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़