तजिंदरपाल सिंह तूर ने एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शॉट पुट में स्वर्ण पदक जीता

Tajinderpal Singh Toor
ANI Image
रितिका कमठान । Feb 11 2023 4:56PM

कजाकिस्तान के अस्ताना में चल रही एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 पुरुषों के बाहरी शॉट पुट में भारत के मौजूदा राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक तजिंदरपाल सिंह तूर ने स्वर्ण पदक जीता है। इस प्रतियोगिता में तजिंदरपाल सिंह तूर दमदार प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान हासिल किया है।

एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 पुरुषों के बाहरी शॉट पुट में भारत के मौजूदा राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक तजिंदरपाल सिंह तूर ने स्वर्ण पदक जीता है। शुक्रवार को कजाकिस्तान के अस्ताना में चल रही चैंपियनशिप तूर ने 19.49 मीटर की दूरी के साथ व्यक्तिगत इनडोर सर्वश्रेष्ठ के साथ स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता में तजिंदरपाल सिंह तूर दमदार प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान हासिल किया है।

गौरतलब है कि तजिंदरपाल सिंह तूर एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता (2018), आउटडोर एशियाई चैंपियन (2019) हैं। यही नहीं उन्होंने 2018 में तेहरान में चैंपियनशिप के पिछले संस्करण में 19.18 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक पर कब्जा जमाया था।

बता दें कि 10 जनवरी को हुए मुकाबले में तजिंदरपाल सिंह तूर ने अपने पहले प्रयास में एक फाउल किया। मुकाबले के अपने तीसरे और पांचवें प्रयास में 19.49 मीटर की दूरी तय की। इस दूरी के साथ तजिंदरपाल सिंह तूर ने विजयी थ्रो बनाकर चैंपियनशिप में अपना पहला स्वर्ण जीता।

इस टूर्नामेंट में करणवीर सिंह 19 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र अन्य एथलीट थे। उन्होंने 19.37 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं कजाकिस्तान के इवान इवानोव ने 18.10 के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज पर कब्जा किया।

प्रवीण ने बनाया नया रिकॉर्ड
भारत के राष्ट्रीय ट्रिपल-जंप चैंपियन प्रवीण चित्रवेल ने 16.98 मीटर की छलांग के साथ रजत पदक जीता। इसी के साथ उन्होंने एक नया राष्ट्रीय इनडोर रिकॉर्ड भी कायम किया है। इस मुकाबले में चीन के ओलंपियन फांग याओकिंग ने 17.20 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण और दक्षिण कोरिया की यू ग्यूमिन ने 16.73 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक जीता।

हेपथालन में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली स्वप्ना बर्मन ने पेंटाथलॉन स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्होंने कुल 4119 अंक हासिल किए जो कि नया इनडोर राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। उसने 60 मीटर बाधा दौड़ में 8.64 सेकंड में शीर्ष स्थान हासिल किया, ऊंची कूद में 1.75 मीटर की छलांग के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और लंबी कूद में 5.91 मीटर की छलांग के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, गोला फेंक में 12.13 मीटर की छलांग के साथ पांचवां और छठा स्थान हासिल किया। नौ खिलाड़ियों वाले मैदान में 2:27.57 के समय के साथ 800 मीटर स्प्रिंट में स्थान पाया। भारत की सौम्या मुरुगन 3654 अंकों के साथ आठवें स्थान पर रहीं।

उज्बेकिस्तान की एकातेरिना वोरोनिना ने पेंटाथलॉन में 4,386 अंकों के साथ जीत हासिल की और जापान की युकी यामासाकी 4,078 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

इससे पहले भारत के जेसविन एल्ड्रिन ने 7.93 मीटर के नए इनडोर राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ पुरुषों की लंबी कूद के फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने मुरली श्रीशंकर और कुमारवेल प्रेम कुमार द्वारा बनाए गए 7.92 मीटर के पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया। मुहम्मद अनीस याहिया 7.48 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ नौवें स्थान पर रहे। उन्हें फाइनल मुकाबले में जगह बनाने में सफलता नहीं मिली। फाइनल मुकाबला अब 12 फरवरी को होगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़