Tokyo Olympic 2020: Jasmine Camacho-Quinn ने महिला 100 मीटर बाधा दौड़ जीती

Jasmine Camacho-Quinn

पुएर्तो रिको की जैस्मिन कमाचो-क्विन ने उलटफेर करते हुए अमेरिका की केनी हैरिसन को पछाड़कर महिला 100 मीटर बाधा दौड़ का खिताब जीता। विश्व रिकॉर्ड धारक केनी के स्वर्ण पदक जीतने में नाकाम रहने के साथ अमेरिका तोक्यो ओलंपिक की ट्रैक स्पर्धाओं में एक भी स्वर्ण पदक नहीं जीत पाया।

तोक्यो। पुएर्तो रिको की जैस्मिन कमाचो-क्विन ने उलटफेर करते हुए अमेरिका की केनी हैरिसन को पछाड़कर महिला 100 मीटर बाधा दौड़ का खिताब जीता। विश्व रिकॉर्ड धारक केनी के स्वर्ण पदक जीतने में नाकाम रहने के साथ अमेरिका तोक्यो ओलंपिक की ट्रैक स्पर्धाओं में एक भी स्वर्ण पदक नहीं जीत पाया। जैस्मिन ने 12.37 सेकेंड के साथ सोने का तमगा अपने नाम किया। केनी उनसे 0.15 सेकेंड पीछे रही और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: बिजली (संशोधन) विधेयक के खिलाफ जंतर मंतर पर तीन अगस्त से धरना देंगे कर्मचारी

जमैका की मेगान टेपर ने कांस्य पदक जीता। पुएर्तो रिको अमेरिकी क्षेत्र है लेकिन वह ओलंपिक में अपने ध्वज तले हिस्सा लेता है। ओलंपिक से पहले जैस्मिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 12.38 सेकेंड का था। उन्होंने सेमीफाइनल में 12.26 सेकेंड का समय लिया जिससे वह सर्वकालिक सूची में चौथे स्थान पर आ गईं। विश्व रिकॉर्ड केनी केनी के नाम है जिन्होंने 12.2 सेकेंड का समय लिया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़