भारतीय-अमेरिकी गोल्फर अमन गुप्ता यूएस एमेच्योर चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

aman gupta

भारतीय-अमेरिकी गोल्फर अमन गुप्ता यूएस एमेच्योर चैम्पियनशिप के अंतिम 32 और प्री-क्वार्टर फाइनल जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दुनिया के दूसरे नंबर की रिकी कास्टिलो के अंतिम समय में हटने से 21 साल के अमन गुप्ता कोखेलने को मौका मिला।विश्व रैंकिंग में 500वें स्थान पर काबिज गुप्ता का क्वार्टर फाइनल में सामना43वीं रैकिंग के खिलाड़ी माइकल थोर्बजोनसेन से होगा।

ओरेगॉन (अमेरिका)। भारतीय-अमेरिकी गोल्फर अमन गुप्ता ने 120वीं यूएस एमेच्योर चैम्पियनशिप के अंतिम 32 और प्री-क्वार्टर फाइनल जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने अंतिम 32 में जोनाथन याऊन जबकि अंतिम 16 में सैम बेनेट को हराया और दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित एमेच्योर टूर्नामेंटों में से एक के क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।

इसे भी पढ़ें: खेल मंत्री रिजिजू ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ करेंगे लांच, 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगी ये रन

दुनिया के दूसरे नंबर की रिकी कास्टिलो के अंतिम समय में हटने से 21 साल के अमन गुप्ता को खेलने को मौका मिला। विश्व रैंकिंग में 500वें स्थान पर काबिज गुप्ता का क्वार्टर फाइनल में सामना 43वीं रैकिंग के खिलाड़ी माइकल थोर्बजोनसेन से होगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़