West Indies और पाकिस्तान के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का हाल

Prabhasakshi Image

वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट के पहले दिन लंच तक एक विकेट पर 49 रन बना लिए हैं। ब्रैंडन किंग 33 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।

पोर्ट ऑफ स्पेन, दो अगस्त (एपी) ब्रैंडन किंग की आक्रामक बल्लेबाजी से वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के बारिश से प्रभावित पहले दिन रविवार को तेज शुरुआत करते हुए लंच तक 9.5 ओवर में एक विकेट पर 49 रन बना लिये। किंग 27 गेंदों में सात चौकों की मदद से 33 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके सात चौकों में से छह पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज उबैद शाह के खिलाफ आए।

पाकिस्तान को एकमात्र सफलता बारिश से ठीक पहले मिली, जब तेगनारायण चंद्रपॉल (15) मोहम्मद अली की शॉर्ट गेंद पर पुल शॉट खेलते हुए साजिद खान के हाथों कैच आउट हो गए। उबैद अपनी लाइन और लेंथ से जूझते नजर आए और किंग ने उनके एक ही ओवर में तीन चौके जड़ दिए। शाह और उबैद दोनों ने शुरुआती मौके बनाए, लेकिन चंद्रपॉल और किंग के बल्ले का बाहरी किनारा स्लिप क्षेत्र में क्षेत्ररक्षण नहीं होने के कारण चार रन के लिए निकल गया।

बाएं हाथ के स्पिनर अली उस्मान ने शुरुआती स्पेल में अच्छी गेंदबाजी कर प्रभावित किया। इससे पहले शुरुआती टेस्ट में 90 रन से जीत दर्ज करने वाली वेस्टइंडीज ने अपनी विजयी एकादश में कोई बदलाव नहीं किया। कप्तान रोस्टन चेज ने क्वींस पार्क ओवल में लगातार दूसरी बार टॉस जीतकर बादल छाए रहने के बावजूद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

पाकिस्तान ने हैरानी भरा फैसला लेते हुए पहले टेस्ट में आठ विकेट लेने वाले अपने प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास को बाहर रखा और उबैद को टेस्ट पदार्पण का मौका दिया गया। पाकिस्तान ने अपनी टीम में कुल चार बदलाव किए हैं। पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले शान मसूद बाएं हाथ की अंगुली में फ्रैक्चर के कारण बाहर हो गए हैं।

उनकी जगह अब्दुल्ला शफीक को टीम में शामिल किया गया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़