बहुचर्चित निठारी कांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, चाय की दुकान के अंदर रस्सी से लटका मिला शव

निठारी हत्याकांड के मामले में बरी हो चुका सुरेंद्र कोली हरिद्वार में एक चाय की दुकान के अंदर संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक, वह पिछले कुछ दिनों से वहां चाय बेचने का काम कर रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
देशभर में चर्चित निठारी कांड के आरोपित रहे सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि सुरेंद्र कोली, जिसे नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने निठारी हत्याकांड के आखिरी मामले में बरी कर दिया था, हरिद्वार में एक चाय की दुकान के अंदर संदिग्ध हालात में फंदे से लटका हुआ मिला। सिटी कोतवाली के SHO कुंदन सिंह राणा ने बताया कि कोली पिछले कुछ दिनों से हरिद्वार में चाय बेचने का काम कर रहा था। सप्त सरोवर रोड पर लालमाता मंदिर के सामने स्थित चाय की दुकान के अंदर उसका शव रस्सी से लटका हुआ मिला। राणा ने बताया कि सिटी कोतवाली के तहत आने वाली सप्त ऋषि पुलिस चौकी को घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। कोली की पहचान अल्मोड़ा के भिकियासैन इलाके के मंगरूखाल गांव के निवासी के तौर पर हुई।
इसे भी पढ़ें: Disha Salian Case: चचेरे भाई Aaditya Thackeray के बचाव में उतरे मनसे नेता Amit Thackeray
सुप्रीम कोर्ट से मिली थी रिहाई
साल 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने बहुचर्चित निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली को बरी करने का फैसला सुनाया था। साल 2006 में इस दिल दहला देने वाले हत्याकांड और दुष्कर्म के मामले का खुलासा हुआ था। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस मामले में सुरेंद्र कोली को मृत्युदंड की सजा दी थी, जिसे बाद में 2015 में अदालत ने बदलते हुए उम्रकैद में तब्दील कर दिया था।
अन्य न्यूज़













